टिफनी ट्रंप और माइकल बुलोस भारत के निजी दौरे पर हैं। उन्होंने दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर, आगरा के ताजमहल और राजस्थान के जैसलमेर किले का दौरा किया। जैसलमेर में उनके साथ भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई और दंपति का पारंपरिक स्वागत किया गया।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप इन दिनों भारत के निजी दौरे पर हैं। पति माइकल बुलोस के साथ वह देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर रही हैं। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ उन्होंने जैसलमेर किले का दीदार किया। दौरे के दौरान टिफिनी ने आगरा में ताजमहल को भी निहारा।दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर और आगरा के ताजमहल के बाद रविवार को उन्होंने राजस्थान के ऐतिहासिक जैसलमेर किले का दौरा किया, जहां उनके स्वागत और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।










































