भिंड। भिंड जिले में चोरी की एक बड़ी और हैरान करने वाली वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोर एक पूरे गांव की 70 से 80 भैंसें रातों-रात हांक ले गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगर का पुरा गांव में यह घटना बीती रात हुई। गांव के एक छोटे मंझरा में रहने वाले आठ से दस परिवारों की लगभग सभी भैंसें चोर खोलकर ले गए। सुबह जब ग्रामीण जागे तो पशु गायब देखकर हड़कंप मच गया।बीहड़ों की ओर ले गए मवेशी
ग्रामीणों के अनुसार चोर भैंसों को बीहड़ों की दिशा में हांक ले गए। घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के संगठित होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में मवेशियों को ले जाना आसान नहीं है।









































