मधुमख्खियो के हमले से व्यक्ति की मौत,

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट। जंगल में मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने गए एक व्यक्ति की मधुमक्खियो के हमले से मौके पर ही मौत हो गई यह घटना उस वक्त हुई जब कुछ लोग जंगल में पेड़ पर चढ़कर मधुमक्खियो के छत्तों से शहद निकल रहे थे, इस दौरान मधुमक्खियां के झुंड ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया।अचानक हुए मधुमख्खियों के इस हमले से पेड़ पर चढ़ा व्यक्ति अनियंत्रित होकर जमीन पर आ गिरा, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला लामता थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चिचोली जंगल बीट का बताया गया है।मृतक ग्राम पंचायत भालेवाडा के डोंगरबोडी निवासी 52वर्षीय आधार सिंह परते है।जिसके शव का मंगलवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। तो वही लामता पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

कंटगनाला नहर पुल के समीप की बताई जा रही घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना लामता ग्राम पंचायत भालेवाडा के डोंगरबोडी निवासी आधार सिंह परते मजदूरी का काम करता था। जो मंगलवार की रात गांव के ही अपने कुछ साथियो के साथ मधुमख्खियो के छातो से शहद निकालने के लिये जंगल गया था।बताया गया कि आधार सिंह, दक्षिण सामान्य चाचेरी के अन्तर्गत चिचोली बीट कंटगनाला के नहर पुल के समीप एक पेड़ में लगे मधुमक्खी के छाते को तोड़ने के लिए चढ़ा था।उसी दौरान मधुमख्खियो के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।जिससे वह पेड के उपर से निचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया,उनके साथी द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन पेड़ से गिरने एवं मधुमक्खी काटने से हालत बिगड चुकी थी, जहा जंगल से घर लाते समय रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।

पीएम के बाद सौपा गया शव, जांच में जुटी पुलिस
उधर अधारसिंह के साथियों ने इस पूरे मामले की जानकारी वन विभाग चाचेरी में पदस्थ सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी गजेन्द्र बिसेन को दी गई, जहा वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुचकर लामता थाना को मामले से अवगत कराया।जिसपर लामता थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह बैस, बख्तसिह परते, आरक्षक सतेन्द्र बघेल, एंव केशव सनोडिया घटना स्थल पहुचे।जहा बारीकी से स्थल निरिक्षण कर पुलिस द्वारा पंचनामा सहित अन्य कार्यवाही कर शव को अपने कब्जे में लिया गया।जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए लामता के अस्पताल पहुंचाया गया,जहां परिजनों के बयान दर्ज कर अन्य आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई।वही शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।तो वही लामता पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here