ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने उम्मीद जताई है कि भारत के साथ तीस्ता विवाद जल्दी ही सुलझ सकता है। सोमवार को ढाका में विदेश मंत्रालय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि तीस्ता परियोजना लंबे समय से भारत और बांग्लादेश के बीच अटकी हुई है। दिल्ली और कोलकाता में अलग-अलग दलों की सरकार होना भी इसमें एक अड़चन मानी गई थी। ऐसे में पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो सकता है कि ये मुद्दा हल हो जाए।
तीस्ता परियोजना के संबंध में भारत और चीन को लेकर बांग्लादेश के रुख के बारे में पूछे गए सवाल पर हुमायूं कबीर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब भाजपा की सरकार बन गई है। अब वहां केंद्र तथा पश्चिम बंगाल, दोनों जगहों पर बीजेपी सत्ता में है। हमें उम्मीद है कि अब इस मुद्दे पर बातचीत को आगे बढ़ाने में बाधा नहीं आएगी।










































