आज स्मार्टफोन के दौर में वीडियो गेम खेलना कोई बड़ी बात नहीं रह गया लेकिन एक दौर वो भी था जब स्कूल से वापस आते समय रास्ते भर सिर्फ एक ही फितूर दिमाग पर छाया रहता था कि घर जाकर मारियो या कॉन्ट्रा गेम खेलनी है। जब एक खिलौने वाली बंदूक हुआ करती थी, जिसे टीवी स्क्रीन की ओर करके डक हंट नाम की गेम में बत्तख मारा करते थे। उन गेम्स के ग्राफिक्स भले बहुत साधारण थे लेकिन रोमांच बिल्कुल हाई डेफिनेशन स्तर का हुआ करता था।
ऐसे ही नहीं कोई घंटों बैठकर मारियो को उसकी रानी से मिलवाने की मासूम और अंतहीन कोशिशों में अपनी पूरी जान झोंक देता है। 1 में 999 गेम्स का दावा करती उन कैसेट्स वाली गेम्स का दौर भले चला गया हो लेकिन आप चाहें, तो आज भी अपने उस बचपन फिर से जी सकते हैं। दरअसल, बाजार में कई हैंड-हेल्ड गेमिंग डिवाइस मौजूद हैं, जो किफायती दाम में आपको अपने बचपन वाले उसी रोमांच से रू-ब-रू, जिसमें आप मारियो को गड्ढे में गिरने से बचाते-बचाते खुद भी थोड़ा उछल जाया करते थे।













































