डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया का एक बयान इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो धुरंधर की बुराई करते दिखाई दे रहे हैं। तिग्मांशु धूलिया ने धुरंधर को एक बकवास कहानी बताया हैबॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य धर की सुपरहिट फिल्म सीरीज धुरंधर कई लोगों के गले नहीं उतर पा रही है। इंडस्ट्री के कई बड़े नामों ने इसकी बुराई की है, जिस कारण हलचल मची है। करोड़ों की कमाई करने वाली धुरंधर सीरीज को लेकर बॉलीवुड में इतनी बेचैनी क्यों है किसी को नहीं पता है लेकिन ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में भी ये बेचैनी खत्म होने वाली नहीं है। इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया भी अब इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं, जिन्हें धुरंधर कुछ खास नहीं लगी है। तिग्मांशु धूलिया का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो धुरंधर की कहानी की आलोचना करते दिख रहे हैंTigmanshu Dhulia को बकवास लगी Dhurandhar की कहानी
तिग्मांशु धूलिया का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो किसी सेमिनार का लग रहा है, जहां उन्हें बोलने के लिए बुलाया गया था। इसमें वो कहते दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें धुरंधर की कहानी कुछ खास नहीं लगी है। तिग्माशु धूलिया बोल रहे हैं, “धुरंधर की कहानी बता नहीं पाएंगे आप… एक अंडरकवर आदमी है, जो पाकिस्तानी जाता है और वहां जाकर तबाही मचा देता है। बॉलीवुड में कहानी की खत्म हो गई हैं। कोई नई कहानी नहीं सुना रहा है। एक तो नई कहानी कोई सुना नहीं रहा है और अगर कोई नई कहानी सुनाना चाहेगा तो उसे चांस नहीं दिया जाएगा। जब एक्स्ट्रीम कैपिटलिज्म आ जाता है तो यही होता है। अब मेरे शहर इलाहबाद को ले लीजिए, जिसका अपनी एक पहचान थी। आज वो वैसा नहीं दिखता है। इलाहबाद में भी वही गाड़िया हैं… वही मॉल हैं। उस शहर का किरदार ही खत्म कर दिया गया है।डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया का ये बयान उन लोगों के गले नहीं उतर रहा है, जिन्हें धुरंधर पसंद आई है। ऐसे लोग लगातार तिग्मांशु को नाराज फूफा बता रहे हैं। वैसे आपका तिग्मांशु धूलिया के बयान के बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।










































