Bigg Boss 20 Mary Kom Emotional On Manipur: मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम ने ‘बिग बॉस 20’ में मणिपुर के हालातों पर दुख जाहिर किया। उन्होंने बताया कि वह अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर पाईं।Bigg Boss 20 Mary Kom Emotional On Manipur: सलमान खान के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 20’ ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। शो को शुरू हुए अभी दो ही दिन हुए हैं, लेकिन हर कंटेस्टेंट सुर्खियां बटोरने लगा है। बीते दिन ‘बिग बॉस 20′ में मैरी कॉम ने भी अपने दिल का गुबार निकाला। उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें तो कीं ही, साथ ही अपने राज्य मणिपुर के लिए भी मैरी कॉम भावुक नजर आईं। मैरी कॉम ने “बिग बॉस 20’ में कनिका मान संग बातचीत के दौरान जाहिर किया कि वह अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर पाईं। उन्होंने कहा कि वह बेबस हैं और इतनी ताकतवर नहीं हैं।‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में मैरी कॉम मणिपुर के लिए बात करने पर लाइमलाइट में आ गई हैं। उन्होंने कनिका मान से अपने राज्य के हालातों पर कहा, “मैं अपने मणिपुर की सुरक्षा और वहां के लोगों की रक्षा के लिए कुछ नहीं कर पाई। मणिपुर में कई जनजातियां हैं, सभी के बीच एकता होनी चाहिए। सभी को प्यार और शांति से रहना चाहिए।” मैरी कॉम ने बेबसी जाहिर करते हुए आगे कहा, “मैं क्या कर सकती हूं? मैं बेबस हूं, कोई ताकतवर इंसान नहीं हूं‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में मैरी कॉम ने आगे कहा, “मैंने अपने देश के लिए बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन मैं अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर पा रही हूं। मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है। मणिपुर में इतना कुछ हो गया, मैं कुछ नहीं कर पाई। दुख होता है और मैं इतनी ताकतवर नहीं हूं कि मैं उसके लिए कुछ कर सकूं। बता दें कि मणिपुर में बीते दो सालों से मैतेई और कुकी समुदायों के बीच तनाव व हिंसा जारी है। इस हिंसा में कई लोगों की जान जा चुकी है, साथ ही बहुत लोगों को अपना घर तक छोड़ना पड़ा है।










































