रंजीश ऐसी, की बकरा बकरियों को खाने में मिलाकर दे दिया जहर

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धापेवाडा में बकरा बकरी और उसके मालिक से रंजिश का एक मामला सामने आया है। एक बकरी पालक किसान ने, गांव के ही 2 लोगो पर रंजिश के तहत उनके बकरा बकरियों को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।आरोप है कि गांव के ही व्यक्ति रामकिशोर औऱ उसका भाई पवन मोहारे ने बकरी पालक किसान प्रेमचंद लिल्हारे के घर की बकरा बकरी को खाने में मिलाकर जहर दे दिया। जिससे 2बकरा औऱ एक बकरी की तड़प तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई।उधर बकरी पालक किसान प्रेमचंद लिल्हारे ने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की है जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

पहले बकरा बकरियों को जहर देकर मारने की दी धमकी, दो दिन बाद घटना को दिया अंजाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धापेवाड़ा निवासी प्रेमचंद लिल्हारे, खेती किसानी का काम करते हैं। जिन्होंने अपने घर में बकरा बकरी भी पाल रखी है।किसान द्वारा बताया गया कि गांव के ही दो व्यक्ति रामकिशोर मोहारे और उसके भाई पवन मोहारे की बड़ी में उनकी बकरा बकरी चली गई थी जिस पर दोनों भाइयों ने बकरियों को कुल्हाड़ी से या फिर जहर देकर करने की धमकी दी थी।किसान का आरोप है कि धमकी देने के दो दिन बाद दोनों भाइयों ने बकरी को खाने में जहर देकर मार दिया।

मौत के वक्त बकरा बकरी के मुह से निकल रहा था झांग
बताया गया कि यह घटना उस वक्त घटी जब किसान प्रेमचंद लिल्हारे का भतीजा चन्द्रप्रकाश पिता ज्ञानचंद लिल्हारे बकरी चराने के लिए खेत की तरफ गया था, बकरियां चराने के दौरान उसे प्यास लगी ,तो वह घर पानी पीने के लिए आ गया,जबकि बकरा बकरी बंधी में ही चर रही थी। इसी दरमियान उनकी पड़ोसी ज्ञानता बाई ने बताया कि उनके बकरा बकरी बंधी में तड़प रहे हैं, जब किसान के परिजनों ने बंधी में जाकर देखा तो बकरा बकरियों के मुंह से फेस निकल रहा था पास में ही दो कटोरो में खाना रखा हुआ था और कुछ देर में ही 2बकरा सहित एक बकरी ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया।

चावल में जहर मिलाकर खिलाने से हुई है मौत
पशु मालिक प्रेमचंद लिल्हारे ने बताया कि गांव के ही रामकिशोर मोहारे व उसके भाई द्वारा धमकी दी गई थी कि बकरियां अगर उनके घर-बाड़ी में पहुंची तो वह जहर देकर या कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर देंगे। इसके बाद में 12 मई को शाम कटोरा में चावल व जहरीली दवा खिलाई गई है जिससे बकरियों की देर शाम मौत हो गई।उन्होंने डायल 112 में शिकायत की इसके बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची, वहीं 13 मई को पशु चिकित्सालय बालाघाट लाया गया जहां पर मृत 2 बकरों व एक बकरी का पोस्टमार्टम किया गया। पीड़ित को लगभग 20 से 30 हजार रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया है,

लैब जांच के लिए स्वयं के खर्च से सागर जाने कह रहे अधिकारी
किसान ने पशु चिकित्सालय में उन्हें उचित सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट लैब जांच के लिए पशु मालिक को ही सागर जाने के लिए कहा जा रहा है जिससे उन्हें और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है उनका कहना है कि वे गरीब परिवार से आते है।लैब रिपोर्ट के लिए सागर आने जाने का खर्च वे कहां से जुटा पाएंगे।उन्होंने लैब जांच व रिपोर्ट के लिए प्रशासनिक व्यवस्था किए जाने की भी मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here