‘रामायणम्’ रिलीज डेट: दिवाली से एक हफ्ते पहले आ सकती है रणबीर कपूर की फिल्‍म! OTT से 450Cr की डील

0

नमित मल्होत्रा की ₹4,000 हजार करोड़ी ‘रामायणम्’ जहां एक तरफ अपनी मोटी ओटीटी डील के कारण सुर्खियों में है, वहीं, दूसरी ओर अब इसे दिवाली से पहले रिलीज किए जाने की खबरें आ रही हैं। ‘रामायणम्: पार्ट 1’ दिवाली के मौके पर 6 नवंबर 2026 को रिलीज होनी थी, पर अब कहा जा रहा है कि मेकर्स इसे एक हफ्ते पहले रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। ऐसा करके मेकर्स अब एक ‘मास्टरस्ट्रोक’ खेलने की तैयारी कर रहे हैं और पूरी तरह कमर कस चुके हैं। उधर, ‘रामायणम्’ को अब तक की सबसे तगड़ी OTT डील मिली है।

‘रामायणम्’ को लेकर मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक

बता दें कि फिल्म में लंकापति रावण का किरदार निभाने वाले यश ने भी ‘सिनेमाकॉन’ में हिंट दिया था कि फिल्म अक्टूबर के आखिर में रिलीज हो सकती है, और अब इसकी नई रिलीज डेट भी सामने आई है। ‘रामायणम्’ को नमित मल्होत्रा और यश प्रोड्यूस किया है, जबकि नितेश तिवारी डायरेक्टर हैं। फिल्म की कास्ट काफी तगड़ी है और मेकर्स ‘रामायणम्’ को ग्लोबल लेवल पर ब्लॉकबस्टर बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते। इसकी शुरुआत फिल्म की एक हफ्ते एडवांस रिलीज डेट और ओटीटी डील से हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here