साल 1980 और 90 का दशक लोगों के लिए स्वर्णिम युग माना जाता था। ‘महाभारत’ से लेकर ‘रामायण’ तक, कई ऐसे शोज थे जिन्होंने दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखा। हालांकि, इसी दौरान एक अनोखा धारावाहिक दर्शकों के सामने आया। श्याम बेनेगल के डायरेक्शन में बने इस शो का नाम ‘भारत एक खोज’ था और देखते ही देखते यह लोगों के बीच बेहद फेमस हो गया। इस शो ने दर्शकों को भारतीय इतिहास की समृद्ध विरासत से परिचित कराया।
तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ‘भारत एक खोज’ में एक अहम रोल भी किया था। दरअसल, यह सीरीज मूल रूप से भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की फेमस किताब ‘द डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ पर आधारित थी।नेहरू की किताब पर बेस्ड शो
नेहरू की किताब सिंधु घाटी सभ्यता के आरंभ से लेकर भारत की स्वतंत्रता तक, लगभग 5,000 वर्षों के इतिहास की गहन जानकारी देती है। 1980 के दशक में प्रसारित इस शो ने भारत के अतीत को नई पीढ़ी से जोड़ा।
500 लोगों की कास्ट, लगे 20 महीने
खबरों की मानें तो, सीरियल के बनने से पहले मेकर्स ने रिसर्च करने में तीन साल का समय लगाया। लगभग 22 इतिहासकारों और 10 लेखकों की एक टीम बनाई गई थी। सीरियल में लगभग 500 कलाकारों को लिया गया था और इसकी शूटिंग में लगभग 20 महीने लगे।










































