‘तारक मेहता’ की एक्ट्रेस का खुलासा- मैसेज करता था IPL का तलाकशुदा क्रिकेटर, नेहल बोलीं- ब्लॉक करना पड़ा

0

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की एक्ट्रेस नेहल वडोलिया एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक क्रिकेटर से मिले मैसेजेस के बारे में बताया और उनके इस बयान ने ऑनलाइन अटकलों का सिलसिला शुरू कर दिया है। सुनो इंडिया पॉडकास्ट में एक कार्यक्रम के दौरान, नेहल से पूछा गया कि क्या कभी किसी क्रिकेटर ने उन्हें मैसेज किया है। उनके जवाब ने तुरंत सबका ध्यान खींच लिया।

उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘नाम ले लूं?।’ फिर उन्होंने आगे कहा, ‘इतना पता नहीं है, राजस्थान रॉयल्स का है। तलाक हो चुका है।’ जब उनसे पूछा गया कि उन्हें किस तरह के मैसेज मिलते थे, तो नेहल ने बताया कि क्रिकेटर अक्सर उसकी सोशल मीडिया स्टोरीज पर कमेंट करता था और उनकी खूबसूरती की तारीफ करता था।


नेहल का खुलासा- क्रिकेटर करता है मैसेज

एक्ट्रेस के मुताबिक, वह उन्हें हॉट, सुंदर और प्यारी कहकर मैसेज भेजता था। नेहल ने कहा कि वह इस बातचीत को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थीं और आखिरकार उन्होंने उससे संपर्क तोड़ दिया। उन्होंने कहा, ‘अगर मैं अभी मैसेज करूंगी तो वो मैसेज करना शुरू हो जाएगा। मुझे बात ही नहीं करनी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here