रेल मंत्रालय ने देशभर के स्टेशन पर सफाई ठेका देने के नियमों पर बदलाव किया है। रेलवे परिसर में साफ-सफाई के मापदंड निर्धारित करने के बाद ठेका जारी करने की पॉलिसी को लागू किया गया है। रेल मंत्रालय ने यह पाल्सी भोपाल रेल मंडल की भोपाल इटारसी बीना इत्यादि स्टेशनों पर लागू कर दी है।
नई नीति में ठेका अब सफाई कर्मियों की संख्या और मशीनरी के आधार पर नहीं दिया जाएगा। नई नीति में प्रमुख स्टेशनों पर आउटकम बेस्ड कांट्रैक्ट( सबसे अच्छा काम करने का अनुबंध) पद्धति पर नए सिरे से ठेके दिए जा रहे हैं।
पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने दावा किया है। नई प्रक्रिया में रेलवे में सफाई ठेके की लागत 20 से 30 फ़ीसदी कम हो गई है। साफ- सफाई भी पूर्व की तुलना में बेहतर होने का दावा उन्होंने किया है।










































