रॉयल एनफील्ड हंटर 350 लॉन्च:ये RE क्लासिक से 14kg हल्की, बाइक राइडिंग के साथ फोन चार्ज कर पाएंगे; कीमत 1.50 लाख रुपए से शुरू

0

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। यह कंपनी की 350cc सेगमेंट में सबसे कॉम्पैक्ट बाइक है, जिसका स्टाइल रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और रॉयल एनफील्ड मीटिओर के मुकाबले काफी प्रीमियम और अग्रेसिव है। यह रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के मुकाबले 14kg हल्की है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,49,900 रुपए है। बाइक में USB पोर्ट मिलता है, जिसकी मदद से बाइक चलाते समय आप फोन भी चार्ज कर सकते हैं।

यह बाइक भारतीय बाजार में 3 वैरिएंट्स में आती है। इनमें रेट्रो फैक्ट्री, मेट्रो डैपर और मेट्रो रेबल शामिल है। बेस रेट्रो वैरिएंट में स्पूक्ड व्हील्स मिलते हैं। वहीं, हाइयर वैरिएंट्स में ब्लैक कलर के 17 इंच के व्हील्स मिलते हैं। मेट्रो वैरिएंट्स में 6 कलर का ऑप्शन मिलते हैं। वहीं, रेट्रो में 2 कलर ऑप्शन मिलते हैं। कुल मिलाकर हंटर 350 को आप 8 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

सर्कुलर हेडलैंप और ऑफसेट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
हंटर 350 में सर्कुलर हेडलैंप, फोर्क कवर गैटर और एक ऑफसेट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। ये इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर उल्का 350 और स्क्रैम 411 के तरह है। बाइक का स्विचगियर और ग्रिप भी मिटिओर जैसा ही दिखता है।

मेट्रो वैरिएंट्स में डुअल डिस्क ब्रेक
इसका व्हीलबेस क्लासिक से 20 मिलीमीटर और मीटिओर से 30 मिलीमीटर छोटा है। इसका कर्ब वजन 181 किलोग्राम है। मेट्रो वैरिएंट्स में डुअल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा सेफ्टी के लिए इसमें डुअल चैनल ABS मिलता है। वहीं, रेट्रो के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलेगा, जबकि, सेफ्टी के लिए सिंगल चैनल ABS मिलेगा।

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का इंजन
इसमें पावर के लिए 349cc का J-सीरीज इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6,100 RPM पर 20.2 bhp का मैक्सिमम पावर और 4,000 RPM पर 27 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का मुकाबला
भारतीय बाजार में इसका TVS रोनिन (1.49- 1.69 लाख रुपए), होंडा CB 350 (2.03- 2.04 लाख रुपए) और जावा 42 (1.67-1.81 लाख रुपए) और येज्दी रोडस्टर (2.01-2.09 लाख रुपए) जैसी बाइक्स से मुकाबला होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here