‘लड़की बचाओ-पढ़ाओ नाटक’ दिल्‍ली बस गैंगरेप पर Devoleena ने सरकार को घेरा, धर्म रक्षकों की लगाई क्‍लास

0

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। रानी बाग इलाके में सोमवार रात को एक महिला के साथ खड़ी स्लीपर बस के अंदर कथित गैंगरेप की घटना ने इंसानियत को तार-तार कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस वारदात ने 16 दिसंबर 2012 की उन जहरीली यादों को फिर से ताजा कर दिया है, जब देश की बेटी निर्भया के साथ कुछ इसी तरह दरिंगदगी हुई थी। सोशल मीडिया पर सरकार से लेकर पुलिस प्रशासन को लेकर लोगों में गुस्‍सा है। इस बीच टीवी एक्‍ट्रेस और ‘बिग बॉस’ फेम देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी लंबा-चौड़ा पोस्‍ट कर अपनी भड़ास निकाली है। उन्‍होंने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा देने वाली सरकार को भी कोसा है और धर्म के उन कथ‍ित रक्षकों को भी, जो संस्‍कृति के नाम पर ‘एक-दूसरे का खून पीने के लिए तड़पते’ रहते हैं। 40 साल की एक्‍ट्रेस ने गुनहगारों को फांसी देने की मांग की है।

‘साथ निभाना साथ‍िया’ फेम देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक पोस्‍ट शेयर करते हुए लंबा नोट लिखा है। एक्‍ट्रेस ने जो X पोस्‍ट शेयर किया है, उसमें एक यूजर ने बस की तस्‍वीर और निर्भया कांड के बाद विरोध में जुटे जनसमूह की तस्‍वीर पोस्‍ट करते हुए लिखा है, ‘फिर एक ‘निर्भया’, 14 साल बीत गए, कुछ नहीं बदला।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here