लोकसभा में प्रश्न पूछने के लिए खड़ी रहीं प्रियंका गांधी, विपक्ष ने जारी रखा हंगामा; ओम बिरला ने सांसदों को दे दी चेतावनी

0

नई दिल्ली: लोकसभा में आज शुक्रवार को विपक्ष ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा किया। विपक्षी दलों के हंगामे के कारण बैठक शुरू होने के दो मिनट बाद ही लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इस दौरान प्रश्न पूछने के लिए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा खड़ी रहीं, लेकिन विपक्ष ने हंगामा जारी रखा। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भेष बदलकर आने वाले सांसदों को कार्रवाई की चेतावनी दी।

शुक्रवार को सदन की बैठक शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विषय को लेकर आसन के निकट पहुंचकर गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए। हंगामे की स्थिति को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और प्रश्नकाल चलने देने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here