फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर साल 2010 के बाद चैंपियनशिप अपने नाम की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद मैदान पर खिलाड़ियों और फैंस का जश्न देखने लायक था। इस दौरान स्पेन के स्टार खिलाड़ी लामिन यमाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर सुर्खियां बटोर रहा है। जब पूरा स्टेडियम और खिलाड़ी जश्न के माहौल में डूबा हुआ था। यमाल और उनकी गर्लफ्रेंड इनेस गार्सिया सैंटोस मैदान के एक हिस्से में रोमांटिक हो गए। इनेस ने यमाल को गले लगाकर किस किया, जिसका वीडियो तेजी से छा गया। इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और इसे वर्ल्ड कप के सबसे यादगार रोमांटिक पलों में से एक बता रहे हैं।










































