वारासिवनी। १५ अप्रैल का दिन वारासिवनी और खैरलांजी क्षेत्र के लिए स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामों में इस क्षेत्र की सात होनहार छात्राओं ने अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए प्रदेश की प्रवीण्य सूची में गौरवपूर्ण स्थान हासिल किया है। हाई स्कूल सर्टिफि केट परीक्षा में ५ छात्राओं एवं हायर सेकेंडरी की चुनौतीपूर्ण परीक्षा में भी वारासिवनी की २ छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कुल ७ छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान सुनिश्चित किया। वहीं जिले की हाई एवं हायर सेकेंडरी सूची में १२ छात्र छात्राओं के द्वारा सफ लता हासिल की गई है,जिसमें हाई स्कूल में ७ और हायर सेकेंडरी में पांच छात्र छात्राएं शामिल है। इन्होने विषयों पर अपनी गहरी पकड़ और उत्कृष्ट लेखन शैली के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
हौसलों की उड़ान संघर्ष को पछाडक़र अक्षरा बनीं प्रदेश की टॉपर
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणामों में बालाघाट जिले की बेटी ने प्रदेश स्तर पर सफ लता का परचम लहराया है। खैरलांजी विकासखंड के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छतेरा की छात्रा अक्षरा घोड़ेश्वर पिता स्वर्गीय अनिल घोड़ेश्वर ने ९९.६ प्रतिशत अंक ५०० में से ४९८ अंक अर्जित कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अक्षरा के जीवन की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह ग्राम टुईयापार की रहने वाली अक्षरा का यह सफर चुनौतियों भरा रहा है। पिता और भाई के असामयिक निधन के बाद वह अपनी माता और एक बहन के साथ रहकर अपनी पढ़ाई जारी रख रही हैं। विपरीत पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद अक्षरा ने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत के दम पर आज पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी माता मेहनत मजदूरी कर दोनों बेटियों की शिक्षा और पालन पोषण का काम कर रही है। छात्रा अक्षरा घोडेश्वर ने अपनी सफ लता का श्रेय शिक्षकों और अपनी माँ को देते हुए बताया कि उनका लक्ष्य ९९ प्रतिशत से अधिक अंक लाने का था। जिसके लिए वह नियमित रूप से रात ११ बजे तक पढ़ाई करती थीं। अक्षरा का सपना अब जीव विज्ञान विषय लेकर भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उन्होंने अपने अनुजों को संदेश देते हुए कहा कि निरंतर कड़ी मेहनत ही सफलता की एकमात्र कुंजी है।
सफलता का चौका आइडियल पब्लिक स्कूल ने फिर रचा इतिहास, छात्रा माही सुलाखे प्रदेश की टॉप.१० सूची में शामिल
नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था आइडियल पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। शिक्षा जगत और सामाजिक उत्थान में २५ वर्षों से सक्रिय इस संस्थान ने लगातार चौथी बार मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल किया है। विद्यालय की छात्रा कुमारी माही सुलाखे पिता डालीराम सुलाखे ने कक्षा १० वीं की बोर्ड परीक्षा में ९८ प्रतिशत ४९० अंक अर्जित कर पूरे प्रदेश में १० वां स्थान प्राप्त किया है। मूल रूप से भेंडारा निवासी माही ने अपनी सफलता का श्रेय प्रतिदिन की कड़ी मेहनत और हर विषय पर एकाग्रता को दिया। उल्लेखनीय है कि माही के परिवार में उनसे पहले उनकी बहनें भी प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान पा चुकी हैं। राज्य स्तर के साथ साथ जिला स्तर पर भी आइडियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया है। कक्षा १२ वीं जिला स्तर पर हर्ष पिता किरण कुमार पटले एवं कुमारी इशिका पिता विवेक अर्जे ने ९६.२ प्रतिशत ४८१ अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा १०वीं जिला स्तर पर आर्य पिता अभिमन्यु पंचेश्वर ने ४८९ अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है तो वहीं जेनी पिता अनिल पिपरेवार ने ४८८ अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अंशु पिता सुरेश ठाकुर एवं नैतिक पिता संतोष डोंगरे ने ४८७ अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस गौरवमयी उपलब्धि पर स्कूल संचालक सुनील सिंग ने विद्यालय स्टाफ के साथ मिलकर मेधावी छात्रों और उनके अभिभावकों का आत्मीय स्वागत किया। मिठाई खिलाकर सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। शाला प्रबंधन ने इसे निरंतर अनुशासन और बेहतर मानव संसाधन निर्माण के संकल्प की जीत बताया है।
केशव स्कूल की छात्रा प्रीत राणा ने प्रदेश की टॉप.१० सूची में बनाई जगह
माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में केशव इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। विद्यालय की छात्रा ने ना केवल जिले में बल्कि पूरे मध्य प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दसवां स्थान प्राप्त कर नगर का मान बढ़ाया है। प्रदेश स्तर पर गौरवमयी उपलब्धि मेधावी छात्रा प्रीत पिता छोटेलाल राणा ने ९८ प्रतिशत अंक ५०० में से ४९० प्राप्त कर मध्य प्रदेश की राज्य स्तरीय मेरिट सूची में १०वां स्थान अर्जित किया हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्य प्रबंध समिति और शिक्षकों ने प्रीत को पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सचिव विजय तेलास्कर ने घोषणा की कि विद्यालय की श्री हेडगेवार छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रीत राणा को आगे की शिक्षा पूरी तरह नि:शुल्क दी जाएगी। संस्था ९० प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले हर विद्यार्थी को यह प्रोत्साहन प्रदान करती है। हायर सेकेण्डरी कक्षा १२वीं में लीजा पारधी एवं सोनम ठाकरे ने ९६.२ प्रतिशत ४८१ अंक अर्जित कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं राजवी भगत एवं करीना वाधवानी ८९.४ प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं प्रणय दरवडे ८६.४ प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर स्कूल में रहे। हाई स्कूल कक्षा १०वीं में स्कूल स्तर पर मानसी चौरसिया ने ९७.२ प्रतिशत के साथ दूसरा अनोखी बैस एवं कर्तव्य गोखले ने ९६.८ प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कुल ४७ विद्यार्थी २२ छात्र ९० प्रतिशत से हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, सचिव विजय तेलास्कर, प्राचार्य मयंक मिश्रा और समस्त ज्ञान विकास समिति ने सफ ल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।
सरकारी स्कूल की बेटियों ने गाड़ा झंडा मनु और पीहू प्रदेश की मेरिट सूची में शामिल
मध्य प्रदेश बोर्ड की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में शासकीय विद्यालयों की दो छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है। जिसमें शासकीय उच्च.माध्य.विद्यालय आलेझरी की छात्र मनु पिता केवल प्रसाद कटनकर की सुपुत्री ने ४९१ अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में ९वां स्थान हासिल किया। वहीं शासकीय नवीन उच्च. माध्य. विद्यालय कटंगझरी की छात्रा पीहू पिता दिनेश परिमल की सुपुत्री ने भी ४९१अंक के साथ प्रदेश की मेरिट सूची में ९वां स्थान दर्ज कराया। एक ही क्षेत्र की दो छात्राओं के द्वारा राज्य स्तर पर शीर्ष १० में स्थान बनाना ना केवल उनके विद्यालयों के लिए बल्कि उनके ग्राम और पूरे वारासिवनी क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इन छात्राओं की सफ लता ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से सरकारी स्कूल के बच्चे भी राज्य स्तर पर कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।
झालीवाड़ा का गौरव कृषि संकाय की दो छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट में पाया ५वां स्थान
मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा १२वीं की परीक्षा में झालीवाड़ा के शासकीय विद्यालय की छात्राओं ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट सफ लता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कृषि संकाय की दो छात्राओं ने समान अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पांचवा स्थान साझा किया है ,इसमें कुमारी मृणाली पिता सम्राट थावरे एवं कुमारी स्वाति पिता तेजराम उइके दोनों ने ४८४ प्राप्तांक के साथ प्रदेश में ५वां स्थान एवं जिला स्तर पर वर्षा पिता राजेश तीडग़ाम इन्होंने अपने विषय में ४७९ अंक प्राप्त कर जिले की सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है। एक ही शासकीय विद्यालय से दो छात्राओं का प्रदेश की टॉप.५ सूची में आना विद्यालय के शैक्षणिक स्तर और छात्राओं की कड़ी मेहनत का प्रमाण है। इस सफ लता से झालीवाड़ा ग्राम और पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।
छतेरा और सावरी के जिले की मेरिट सूची में तीन विद्यार्थियों ने पाया दूसरा स्थान
मध्य प्रदेश बोर्ड की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में शासकीय हाई स्कूल सावरी और छतेरा के विद्यार्थियों ने जिले की टॉप.१० सूची में अपना दबदबा बनाया है। क्षेत्र के दो सरकारी स्कूलों के तीन विद्यार्थियों ने एक समान ४८८ अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान साझा किया है। इसमें शासकीय हाई स्कूल सावरी की योगिता पिता रामकिशोर पिछोड़े एवं शासकीय हाई स्कूल छतेरा की छात्र श्रुति पिता चंद्रशेखर मेश्राम एवं नैतिक पिता कुंवरलाल लांजे शामिल हैं। इन तीनों मेधावी छात्र छात्राओं ने ४८८ अंकों के साथ जिले की मेरिट लिस्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शासकीय विद्यालयों के इस उत्कृष्ट परिणाम ने शिक्षा के क्षेत्र में सवारी और छतेरा ग्राम का नाम पूरे जिले में रोशन किया है।










































