वियान मुल्डर ने टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़कर रचा इतिहास, नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

0

वियान मुल्डर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट के चौथे दिन शतक जड़कर अपने नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कर लिया है।केपटाउन: दक्षिण अफ्रीका के युवा ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट के चौथे दिन शतक जड़कर इतिहास रच दिया। मुल्डर ने 221 गेंद में 115 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के जड़े। उनकी और रेयान रिकल्टन(101) की शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीकी टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य रखने में सफल रही। एक समय दक्षिण अफ्रीका ने 181 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। वहीं से मुल्डर और रिकल्टन की जोड़ी ने पारी को संभाला और टीम को 300 रन के पार पहुंचा दिया।

टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा कन्वर्जन रेट

मुल्डर ने अपने चौथे टेस्ट शतक के साथ रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। मुल्डर के टेस्ट करियर की यह पांचवीं पचास रन से ज्यादा की पारी है। इन पांच में से चार पारी को मुल्डर शतक में तब्दील करने में सफल रहे हैं। अर्धशतक को शतक में तब्दील करने का कन्वर्जन रेट 80 प्रतिशत है। जो कि चार या उससे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले दुनियाभर के बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा और वर्ल्ड रिकॉर्ड है।मुल्डर का ऐसा रहा है टेस्ट करियर

मुल्डर ने अबतक खेले 27 टेस्ट की 45 पारी में 36 के औसत से 1440 रन बनाए हैं। इसमें चार शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 367 रन है। ये पारी उन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ खेली थी। मौजूदा साल में खेले तीन टेस्ट मैच में उन्होंने 37.40 के औसत से 187 रन बनाए हैं। 115 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। ये तीनों टेस्ट उन्होंने मौजूदा सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here