विवादों की ‘फिरकी’ में फंसे युजवेंद्र चहल! एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप, चैट दिखाकर खोली क्रिकेटर की पोल

0

भारतीय क्रिकेट टीम और IPL में पंजाब किंग्स के प्रमुख स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal Controvercy) एक बार फिर खेल के मैदान से बाहर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन पर किसी और ने नहीं, बल्कि मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री तान्या चटर्जी (Taniya Chatterjee) ने गंभीर आरोप लगाए हैं। तान्या का दावा है कि चहल ने उन्हें सोशल मीडिया पर ‘नॉटी’ (शरारती) मैसेज भेजे हैं।

क्या है पूरा विवाद?

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें तान्या चटर्जी पैपराजी के सामने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की कथित सच्चाई उजागर करती नजर आ रही हैं। वीडियो में तान्या अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल का चैट बॉक्स दिखा रही हैं, जिसमें चहल की आईडी से दो मैसेज दिखाई दे रहे हैं। तान्या का दावा है कि ये मैसेज कुछ दिन पहले भेजे गए थे और इनकी प्रकृति आपत्तिजनक थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here