वो एकदम फिट बैठ रही थीं’ Awarapan 2 में श्रिया की जगह दिशा को कास्ट करने पर Vishesh Bhatt ने तोड़ी चुप्पी

0

Vishesh Bhatt on Disha Patani Casting: फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और दिशा पाटनी (Disha Patani) की जोड़ी को लेकर चर्चा है। अब प्रोड्यूसर विशेष भट्ट (Vishesh Bhatt) ने कास्टिंग पर बात की है।Vishesh Bhatt on Disha Patani Casting: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन (Awarapan) का नाम सुनते ही 2007 की उस कहानी और श्रिया सरन (Shriya Saran) की याद आ जाती है। फिल्म के गाने और इमरान का किरदार आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। अब इतने साल बाद आवारापन 2 (Awarapan 2) के साथ ये कहानी एक नए अंदाज में आगे बढ़ रही है। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर लीड रोल में हैं, लेकिन इस बार उनके साथ दिशा पाटनी नजर आ रही हैं। इसको लेकर कई सवाल किए जा रहे थे, अब प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने Zoom से बात करते हुए इसका जवाब दिया है।स वजह से दिशा पाटनी को किया कास्ट

एक्ट्रेस दिशा पाटनी की फिल्म आवारापन 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह विशेष भट्ट का Zoom को दिया इंटरव्यू है। जिसमें वो दिशा पाटनी की कास्टिंग पर जवाब दिया है। जूम से बात करते हुए विशेश भट्ट ने कहा, ‘पूरी कहानी नई है। ये 2007-08 वाली बात नहीं, ये 2026 है। शिवम एक बिल्कुल नई दुनिया में है। आवारापन में शिवम राजस्थान से दूर एक अलग दुनिया में रहता था, जहां वो मलिक, अपने दोस्त और बाकी लोगों के साथ था। उसी से कहानी आगे बढ़ती थी। इस पार्ट में वही शिवम एक और नई दुनिया में है।’ आवारापन 2 में दिशा पटानी को कास्ट करने पर उन्होंने बताया, ‘इमरान हाशमी और दिशा को स्क्रीन पर साथ देखना दिलचस्प है क्योंकि दोनों पहले कभी साथ नहीं आए। दिशा का काम अच्छा रहा है। मैंने उन्हें मलंग में मोहित के साथ देखा था। 2012-13 में जब वो नई-नई शुरू हुई थीं, तब उनसे मुलाकात हुई थी। सालों से मुझे लगता रहा कि उनका चेहरा और पर्सनैलिटी बहुत अट्रैक्टिव है। जो रोल हमें चाहिए था और जो किरदार फिल्म में होना था, उसके हिसाब से वो एकदम फिट बैठ रही थीं। ये बहुत मॉडर्न और आज के समय वाला 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here