Ranveer Singh Film Pralay Shooting Starts: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ एक्टर इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।Ranveer Singh Film Pralay Shooting Starts: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। रणवीर सिंह की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दी है। खासकर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया। वहीं अब रणवीर सिंह एक और मूवी के साथ बॉक्स ऑफिस पर ‘प्रलय’ (Pralay) लाने के लिए तैयार हैं। दरअसल, रणवीर सिंह अपनी मूवी ‘प्रलय’ को लेकर बीते कई दिनों से चर्चा में थे। खास बात तो यह है कि आज इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। मूवी में रणवीर सिंह बतौर एक्टर तो काम करेंगे ही, साथ ही इसे प्रोड्यूस भी करेंगे। बता दें कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ‘प्रलय’ (Pralay) दुनिया के अंत होने की संभावना के बीच खुद को बचाने की कहानी पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का कुल बजट 300 करोड़ रुपये तय किया गया है। ‘धुरंधर’ के बाद ‘प्रलय’ रणवीर सिंह के लिए बड़ा प्रोजेक्ट है। मूवी को लेकर पहले खबर आई थी कि ये जोम्बी सर्वाइवल गेम पर आधारित होगी, लेकिन अब ये दुनिया के अंत के बीच खुद की रक्षा से जुड़ी मूवी बनने वाली है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि ‘प्रलय’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल करेगी।









































