WhatsApp आज कम्युनिकेशन का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल तक, हर तरह की चैटिंग में WhatsApp का इस्तेमाल हो रहा है। ऑफिस के तो सारे WhatsApp पर ही हो रहे हैं। यदि यह कहा जाए कि WhatsApp आज ऑफिशियल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म हो गया है तो गलत नहीं होगा।
WhatsApp में चैट लीक का खतरा काफी बना रहता है। वैसे तो अधिकतर लोग अपने व्हाट्सऐप ऐप को लॉक करके रखते हैं लेकिन जब बात किसी खास चैट को लॉक करने की होती है तो इसमें कई लोग पिछड़ जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आप बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के भी आप अपनी किसी खास चैट को लॉक कर सकते हैं। आइए तरीका जानते हैं…
WhatsApp में Chat Lock कैसे करें:
- WhatsApp खोलें
- जिस चैट को लॉक करना है, उस पर टैप करें
- ऊपर कॉन्टैक्ट/ग्रुप के नाम पर क्लिक करें
- नीचे स्क्रॉल करें और “Chat Lock” ऑप्शन चुनें
- “Lock this chat” को ऑन करें
- अपने फोन का फिंगरप्रिंट या पासकोड कन्फर्म करें
- बस! आपकी चैट अब लॉक हो जाएगी।
- लॉक की गई चैट कहां मिलेगी?
- WhatsApp के चैट स्क्रीन पर ऊपर की ओर “Locked Chats” नाम का अलग सेक्शन बन जाता है
- इसे खोलने के लिए आपको फिंगरप्रिंट या पासकोड डालना होगा
- इस फीचर के फायदे
- बिना किसी एक्स्ट्रा ऐप के सिक्योरिटी
- नोटिफिकेशन में मैसेज कंटेंट छिप जाता है
- कोई और फोन इस्तेमाल करे तब भी चैट सुरक्षित रहती है
- Chat Lock तभी काम करेगा जब आपके फोन में स्क्रीन लॉक (PIN/Pattern/Fingerprint) लगा हो।













































