सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 40 से ज्यादा मजदूर झुलसे

0

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि प्लांट में बॉयलर फटने से 40 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसे के समय कई कर्मचारी प्लांट में काम कर रहे थे, जो इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

रेस्क्यू टीम और प्रशासन मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। हादसे में कुछ लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here