हरदोली एवं बम्हनी के नोडल अधिकारी पर कार्यवाही

0

अपर कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए ने 6 जनवरी को तिरोड़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम नांदी, हरदोली, बम्हनी एवं महकेपार के धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इस

निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केन्द्र नांदी में खरीदी गई धान के परिवहन की गति धीमी पाई गई, जिसके संबंध में समिति को निर्देशित किया गया कि परिवहनकर्ता से सम्पर्क कर प्रतिदिन न्यूनतम 5 ट्रकों तक का परिवहन कराया जावे। धान खरीदी केन्द्र हरदोली में खरीदी गई धान के विरूद्ध परिवहन हेतु तैयार की गई धान की मात्रा 50 प्रतिशत अर्थात आधी पाई गई।

धान खरीदी केन्द्र हरदोली एवं बम्हनी के निरीक्षण में पाया गया कि इन केन्द्रों में धान खरीदी के लिए बनाये गये नोडल अधिकारी  अजेन्द्र मर्सकोले, ग्रामीण कृषि विस्ता्र अधिकारी एक भी दिन उपस्थित नही हुए है। इस पर अपर कलेक्टर  नोबल ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय तिरोड़ी निर्धारित करने के आदेश दिये है।

जिसे तत्काल ही कलेक्टर दीपक आर्य ने प्रभावित करते हुए निलंबन के आदेश कर दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here