हूतियों के ख‍िलाफ सऊदी बना रहा अंतरराष्ट्रीय गठबंधन, बांग्‍लादेश-पाकिस्तान होंगे ह‍िस्‍सा, तारिक ने भेजा डेलीगेशन

0

ढाका: सऊदी अरब, लाल सागर में हूती विद्रोहियों के हमलों से शिपिंग की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहा है। इस पर दर्जनों देशों के साथ बातचीत चल रही है। हालांकि गठबंधन का स्वरूप अभी तय नहीं हुआ है लेकिन इसमें कई दूसरे देशों के साथ बांग्लादेश और पाकिस्तान के शामिल होने की बात सामने आई है। बांग्लादेश कोस्ट गार्ड की टीम रेड सी मैरीटाइम गठबंधन पर बातचीत के लिए सऊदी अरब में है। वहीं पाकिस्तान के साथ पहले से ही सऊदी अरब का रक्षा समझौता है। इससे ईरान को झटका लगेगा क्योंकि यमन में हूती उसके खास सहयोगी हैं।

नॉर्थईस्ट न्यूज के मुताबिक, बांग्लादेश सरकार ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में नेविगेशन की आजादी बनाए रखने के लिए रक्षात्मक समुद्री गठबंधन की उच्च-स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए सऊदी अरब में दो सदस्यीय सशस्त्र बल प्रतिनिधिमंडल की यात्रा को मंजूरी दी है। यह रेड सी क्षेत्र में उभरती समुद्री सुरक्षा पहलों के साथ ढाका की लगातार भागीदारी के तहत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here