‘भारत ने खुद पर राज करने वाले ब्रिटेन को ही पछाड़ दिया’, सिंगापुर के पूर्व डिप्लोमेट हुए फैन, बोले- कमाल की तरक्की

0

सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की चर्चा तो दुनिया में हो रही है लेकिन हमें नहीं भूलना चाहिए कि ब्रिटिश शासन से आजादी के बाद किस तरह भारत ने अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने ये भी कहा कि हजारों साल तक चीन और भारत दो ऐसे देश थे, जो दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थे। ऐसे में भारत और चीन की तरक्की पर यूरोप को हैरत नहीं होनी चाहिए।

किशोर महबूबानी से एक कार्यक्रम में सवाल किया गया था कि क्या भारत के आगे बढ़ने के बारे में हम क्या गलत समझते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि यह बात एक हद तक ठीक लगती है। सिंगापुर के पूर्व राजनयिक ने कहा, ‘लोग चीन को देखते हैं और भारत को भूल जाते हैं। हालांकि भारत की कहानी असली कमाल की है। 100 साल पहले भारत पर अंग्रेजों का राज था और आज भारतीय अर्थव्यवस्था ब्रिटेन से बड़ी है। 2050 तक यह यूके की अर्थव्यवस्था से 4 गुना बड़ी हो जाएगी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here