हेनरिक क्लासेन ने जमाया IPL करियर का पहला शतक, 104 रनों की शानदार पारी

0

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 65वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने बेहतरीन शतक जमाया। क्लासेन ने सिर्फ 49 गेंद में अपना शतक पूरा किया, और 51 गेंदों में 104 रनों की शानदार पारी खेली। यह उनके IPL करियर का पहला शतक रहा। यह आईपीएल 2023 का कुल 7वां शतक है, जबकि सनराइजर्स की तरफ से यह दूसरा शतक है।

चौथे विकेटकीपर बल्लेबाज

RCB के खिलाफ शतक के साथ ही हेनरिक क्लासेन IPL में शतक जड़ने वाले चौथे विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। आपको बता दें कि ।PL के इतिहास में सबसे पहले शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट थे। उन्होंने 2008 में मुंबई इंडियंस (MI) और 2012 में RCB के खिलाफ शतक लगाया था। उनके बाद क्विंटन डिकॉक ने 2016 में रॉयल चैलेन्जर्स (RCB) और 2022 में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ शतक जमाया था। फिर जॉनी बेयरस्टो ने 2019 में RCB के खिलाफ शतक लगाया था। इनके बाद इस लिस्ट में हेनरिक का नाम भी शामिल हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here