अंबामांई के पास दोपहिया वाहन हुआ अनियंत्रित 2 घायल

0

कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर अंबामांई के पास एक दोपहिया वाहन के अनियंत्रित होने की वजह से 2 लोग घायल हुए है।

इसमें से एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। एंबुलेस नहीं मिलने की वजह से घायलों को उपचार के लिए राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल कटंगी में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में प्रहलाद बघेल उम्र 36 एवं गणेश अगासे उम्र 50 दोनों निवासी ग्राम गुरूपाटा घायल हुए है।

हादसे में घायल होने वाले लोग यह दुर्घटना कैसे हुई इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए है।

गणेश के अनुसार सामने से मालवाहक वाहन आने की वजह से यह हादसा हुआ है. फिलहाल घायलों का सरकारी अस्पताल कटंगी में उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here