‘अगर मैं नाकाम रहा, तो भूत बनकर लौटूंगा’, सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल का 20वां दिन, संसद मार्च का संकल्प

0

नई दिल्ली: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुक्रवार को लगातार 20वें दिन भी जारी रही। शिक्षा सुधार के लिए काम करने वाले वांगचुक ने अपना विरोध जारी रखने और 20 जुलाई को संसद तक होने वाले प्रस्तावित मार्च में शामिल होने के अपने संकल्प को दोहराया। अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए, गिरती सेहत के बावजूद वांगचुक ने कड़े तेवर दिखाए, साथ ही मजाकिया अंदाज भी बनाए रखा। उन्होंने कहा कि मैं 20 जुलाई तक किसी भी तरह जिंदा रहूंगा ताकि आप सबके साथ संसद तक मार्च कर सकूं। और अगर 20 जुलाई को हमारा मार्च सफल नहीं हुआ, तो मैं भूत बनकर वापस आऊंगा!

मैं भूत बनकर… सोनम वांगचुक ने क्या कहा

सोनम वांगचुक का शुक्रवार को जंतर मंतर से वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा कि ‘मैं बाहर से कमजोर हूं लेकिन अंदर से बहुत मजबूत हूं। मुझे उम्मीद है कि आप लोग अंदर-बाहर दोनों से बहुत मजबूत होंगे। तो यह मजबूती हमें 20 जुलाई तक चाहिए, जब हम बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से संसद तक मार्च निकालेंगे। जब हम एक साथ चलेंगे और देश के मंदिर में अपनी प्रार्थना सुनाएंगे। आप सब चलेंगे हमारे साथ? वादा करते हैं ना? मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा। अगर नहीं आए और 20 जुलाई का प्रदर्शन सफल नहीं रहा तो मैं भूत बनके आऊंगा।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here