अडानी की झोली में गिरी बड़ी कंपनी, स्मार्ट मीटर में अब कोई नहीं दे पाएगा टक्कर!

0

नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की झोली में एक और बड़ी कंपनी गिरने वाली है। अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (AESL) का कहना है कि उसने इंटेलीस्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में 100% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 3,050 करोड़ रुपये में एक बाइंडिंग सिक्योरिटीज परचेज एंड सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट (SPSA) साइन किया है। इस अधिग्रहण से कंपनी के पास कुल 4.7 करोड़ से ज्यादा स्मार्ट मीटर का पोर्टफोलियो होगा। इसके साथ ही यह भारत का सबसे बड़ा स्मार्ट मीटरिंग प्लेटफॉर्म बन जाएगा।

इंटेलीस्मार्ट में नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) और एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) की हिस्सेदारी है। इस जॉइंट वेंचर में NIIF की 51% और EESL की बाकी 49% हिस्सेदारी है। इस डील में इंटेलीस्मार्ट की 100% इक्विटी शेयर कैपिटल का अधिग्रहण और NIIF के पास मौजूद ऑप्शनली कन्वर्टिबल डिबेंचर्स का रिडेम्पशन शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here