अमित शाह ने पूरा किया अपना वादा, सिंधिया को हराने वाले डॉ. केपी यादव का करा दिया ‘पावरफुल’ कमबैक

0

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले डॉ केपी यादव, जिन्हें सिंधिया के भाजपा में आने के बाद गुना लोकसभा से टिकट काट दिया था। अब उन्हें मध्य प्रदेश सरकार ने निगम मंडल में जगह दी है, जिसे लोग अमित शाह के द्वारा दिया हुआ वचन पूरा करने के रूप में भी देख रहे है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में लगातार निगम मंडल की नियुक्तियां की जा रही है।

ऐसे में लंबे समय से निगम मंडल में अपने नेताओं को जगह दिलाने के लिए एमपी में जोर आजमाइश के साथ ही नेता दिल्ली तक दौड़ लगा रहे थे। ऐसे में शनिवार की देर रात गुना लोकसभा के पूर्व सांसद डॉक्टर केपी यादव को मध्यप्रदेश स्टेट सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड में संचालक नियुक्त किया गया है।

लोकसभा चुनाव में अमित शाह ने किया था वादा

उल्लेखनीय है कि 2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना लोकसभा से डॉक्टर के पी यादव ने चुनाव हराया था और चर्चा में आए थे। जिसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की सरकार गिरा कर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई थी। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा सांसद चुने गए और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में केपी यादव का टिकट काट कर गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव लड़ा था। इस दौरान पिपरई में गृहमंत्री अमित शाह ने मंच से डॉक्टर केपी यादव को लेकर कहा था कि वह उनकी राजनीतिक भविष्य की चिंता करेंगे और फिर लंबे इंतजार के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने गृहमंत्री अमित शाह के वादे को निभाया।

सिंधिया एवं केपी यादव के बीच दूरियां जारी

उल्लेखनीय है कि
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं डॉक्टर केपी यादव में दूरियां
जारी हैं। क्षेत्र में अक्सर सक्रिय ज्योतिरादित्य सिंधिया के शासकीय
कार्यक्रमों में डॉ केपी यादव नदारद रहते हैं। वहीं क्षेत्र में होने वाले
मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम में डॉ केपी यादव सक्रिय भूमिका में
नजर आए, जिससे क्षेत्र में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच भी
राजनीतिक खींचतान की खबर आती रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here