Bank Holidays This Week: 12 से 18 अक्टूबर के बीच देश में कोई राष्ट्रीय बैंक अवकाश नहीं है। केवल 17 अक्टूबर को त्रिपुरा में महा सप्तमी पर बैंक बंद रहेंगे, बाकी जगह डिजिटल और सामान्य कामकाज जारी रहेगा।Bank Holidays This Week : इस हफ्ते से देश भर में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के पावन पर्व की धूम शुरू हो रही है। मां दुर्गा के 9 रूपों यानी नवदुर्गा की आराधना के इस पावक पर्व के बीच लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह रहता है कि क्या इस दौरान बैंक बंद रहेंगे? खासकर जब बात एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और पीएनबी जैसे बड़े बैंकों की हो, तो ग्राहकों की उत्सुकता और भी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते बैंकों की छुट्टियों को लेकर आरबीआई की लिस्ट क्या कहती है।
इस हफ्ते कहां-कहं बंद रहेंगे बैंक?
अगर आप यह सोच रहे हैं कि नवरात्र के इन सात दिनों (12 से 18 अक्टूबर) में पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस हफ्ते कोई भी राष्ट्रीय अवकाश नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक लिस्ट के अनुसार 12 से 18 अक्टूबर के बीच देश के अधिकांश शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से चलता रहेगा। इस पूरी अवधि के दौरान केवल एक ही दिन बैंक बंद रहने की सूचना है। अगर आप अगरतला (त्रिपुरा) में रहते हैं, तो वहां 17 अक्टूबर को महा सप्तमी के अवसर पर बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी। इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में बैंक शाखाओं के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा और सभी प्रमुख शहरों में बैंक खुले रहेंगे।
अक्टूबर महीने में आगे आने वाली बैंक छुट्टियां
नवरात्र और दुर्गा पूजा के अगले चरण में अक्टूबर के मध्य और अंत में कई अन्य त्योहारों के चलते विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। आरबीआई की छुट्टी की लिस्ट के अनुसार आगे के मुख्य अवकाश इस प्रकार हैं।rbeauty

Diabetes Over Forever! Do This Before You Sleep

Free AI Image Generator Kapy.co — No Signup Or Card Required
- 17 अक्टूबर: महा सप्तमी के कारण त्रिपुरा में बैंकों में अवकाश रहेगा।
- 19 अक्टूबर: दशहरा (महाष्टमी), महानवमी, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा, विजयादशमी और दुर्गा अष्टमी के अवसर पर त्रिपुरा, मिजोरम, ओडिशा, तमिलनाडु, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
- 20 अक्टूबर: दशहरा (विजयादशमी, सुद-10), महानवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के कारण त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़ (UT), तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर (UT), उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
- 21 अक्टूबर: विजयादशमी और दुर्गा पूजा (दसाईं) के चलते त्रिपुरा, कर्नाटक, सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल, केरल और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
- 22 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसाईं) के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
- 23 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसाईं) के अवसर पर सिक्किम में बैंकों में अवकाश रहेगा।
- 26 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे (विलय दिवस) और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
- 29 अक्टूबर: करवा चौथ के अवसर पर चंडीगढ़ (UT), जम्मू-कश्मीर (UT) और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
- 31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
छुट्टियों के दिन भी कैसे जारी रखें बैंकिंग कामकाज?
अगर आपके शहर में बैंक की छुट्टी है या आप किसी बैंक अवकाश के दिन वित्तीय लेन-देन करना चाहते हैं, तो आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है। बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों के लिए डिजिटल सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहती हैं।
आप यूपीआई (UPI), नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए किसी भी समय आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और बिलों का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा, नकदी निकालने के लिए एटीएम (ATM) सेवाएं भी चौबीसों घंटे चालू रहती हैं।
आरबीआई के नियमों के मुताबिक आरटीजीएस (RTGS) की सुविधा भी साल के 365 दिन यानी छुट्टियों के दिन भी 24 घंटे उपलब्ध रहती है। हालांकि, जिन कामों के लिए बैंक की शाखा में जाना जरूरी होता है, जैसे कि कुछ विशेष दस्तावेज जमा करना या बैंक से जुड़े अन्य फिजिकल काम, उनके लिए आपको छुट्टियों के बाद बैंक के खुलने का इंतजार करना होगा।










































