आज शाम प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे CM शिवराज, अनलाॅक के संबंध में नागरिकों से मांगे सुझाव

0

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। CM शिवराज ने कोरोना अनलाॅक के संबंध में नागरिकों से सुझाव भी मांगे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश वासियों को बुधवार 26 मई, शाम 7 बजे संबोधित करेंगे। इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन मध्यप्रदेश, क्षेत्रीय टीवी और आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स पर होगा।

प्रदेश में जनता कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में 31 मई तक सभी नागरिक अपने सुझाव दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि “अनलॉक” प्रक्रिया में 5 बातों का पूरा ध्यान रखें।

1-शत प्रतिशत व्यक्ति मास्क लगाएं।

2-अधिक से अधिक टैस्ट करायें।

3- किल कोरोना अभियान जारी रहे तथा सर्दी,खांसी, बुखार आदि के हर मरीज की पहचान कर तुरंत उपचार कराया जाये।

4- कोरोना की लड़ाई जनभागीदारी से लड़ी जाए एवं स्थानीय क्राइसिस मैनेजमेंट समूह अपने ग्राम, कस्बे, शहर के संबंध में निर्णय लें।

5- हर व्यक्ति अनिवार्य रूप से कोरोना अनुरूप व्यवहार करे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here