नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर जारी अपने विरोध प्रदर्शन को तेज करने का ऐलान करते हुए केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आईएएनएस से बातचीत में दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और शांतिपूर्ण आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया।प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग करने का आरोपउन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई की उन्हें पहले कभी उम्मीद नहीं थी। उनका आरोप है कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग करने के निर्देश दिए गए थे।










































