‘ईरान ने मेरे कहने से 8 महिलाओं की फांसी टाली’, ट्रंप ने शुक्रिया करते हुए किया बड़ा दावा, तेहरान ने नकारा

0

तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि ईरान ने उनके अनुरोध पर जेल में बंद आठ महिलाओं की फांसी टाल दी है। ट्रंप ने कहा है कि ईरानी नेताओं ने जिस तरह से उनकी बात का सम्मान किया है, उसके लिए वह तारीफ के हकदार हैं। एक दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान सरकार से इन महिलाओं की रिहाई की मांग की थी। सभी महिलाओं को जनवरी में तेहरान हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद गिरफ्तार किया गया था। दूसरी ओर ईरानी सरकार के अधिकारियों ने कहा है कि महिलाओं को फांसी की सजा होने की बात गलत है। अमेरिकी राष्ट्रपति इस मामले में ईरान के बारे में झूठी बातें फैला रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान से बहुत अच्छी खबर आई है। मुझे जानकारी मिली है कि ईरान में आज रात जिन आठ महिला प्रदर्शनकारियों को फांसी दी जाने वाली थी, अब उन्हें मौत की सजा नहीं दी जाएगी। मैं इस बात की बहुत सराहना करता हूं कि ईरानी नेताओं ने अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर मेरे अनुरोध का सम्मान किया और इनकी फांसी को रोक दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here