‘एक आज्ञाकारी नौकर की तरह सुनते हैं’, अमेरिकी हमले को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर जोरदार हमला

0

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियों के बीच हुई बातचीत को लेकर पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर पीएम मोदी की कूटनीति पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को अमेरिका का ‘आज्ञाकारी नौकर’ तक बता दिया। राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका खुले आम लोगों के मारने का आदेश दे रहा है और हमारे कंप्रोमाइज्ड पीएम चुप्पी साधे बैठे हैं।

आज्ञाकारी नौकर ने तुरंत बात मान ली: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की हत्या के चंद दिन बाद – न अफसोस, न माफी। उल्टा, अमेरिका ने आदेश देना जारी रखा है। उनके शब्द पढ़िए-अमेरिकी सेना के आदेश तुरंत मानें। कोई उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।एक आजाद देश इस तरह की भाषा कभी नहीं सहेगा। लेकिन हमारे कंप्रोमाइज्ड पीए चुप साधे बैठे हैं। एक आज्ञाकारी नौकर की तरह सुनते हैं, और आदेश मान लेते हैं। कंप्रोमाइज्ड पीएम देश के सम्मान की रक्षा नहीं करेगा – क्योंकि जो देश का अपमान करते हैं, वो उन्हीं के वश में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here