जिला सर्ववर्गीय कलार महिला समिति बालाघाट के द्वारा हरियाली सावन का कार्यक्रम स्थानीय मोती नगर स्थित मोती गार्डन में संपन्न हुआ। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सावन झूला, म्यूजिक पर नृत्य कर महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरण किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाएं सोलह सिंगार के साथ हरे रंग के वस्त्र में नजर आई। जिन्होंने सामूहिक रूप से हरियाली के गीत गाकर हरियाली महोत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर कलार समाज महिला समिति अध्यक्ष वंदना पिपलेवार, सुनीता डाहके, बबीता जायसवाल, वैशाली सोनवाने, अनिता धुवारे, रजनी सोनवाने, सरोज पिपलेवार, शिल्पा राउत, देवेंद्र धुवारे, मीरा धुवारे, रेखा दहीकर, नंदिनी मारथा, दिशा धुवारे, मनीषा पिपलेवार , सरिता जायसवाल, रोहिणी चौरागड़े, सतवंती पिपलेवार, सुनीता अशोक डाहके, सुनीता फरकुंडे, चित्रा, नेहा डाहके, पूजा पिपलेवार, नेहा पिपलेवार, माया डाहके, चंद्रकांता धुवारे, माया रामटेककर, माधुरी सोनवाने, वर्षा दहीकर, सोना, रोहिणी पालेवार सहित उपस्थित रहे।










































