कान्हा टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र किसली में म‍िला नर बाघ का शव

0

कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बाघ की मौत हो गई हैै। मृत बाघ का शव किसली परिक्षेत्र के कोपेडबरी बीट के कक्ष क्रमांक 698 में शनिवार की शाम को मिला है। यह करीब 5 दिन पुराना बताया गया है। बाघ की मौत का कारण आपसी लड़ाई बताया गया है। बाघ की उम्र करीब 5से 6 वर्ष बताई गई है। इस वर्ष यह दूसरे बाघ की मौत है। इससे पहले खापा परिक्षेत्र के बम्हनी बीट में एक मादा बाघ का शव मिला था। जिसका शिकार किया गया था।

कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एसके सिंह ने बताया कि 13 फरवरी की शाम को वन अमला के द्वारा गश्ती क्षेत्र में की जा रही थी। उस दौरान किसली परिक्षेत्र के काेपेडबरी बीट कक्ष क्रमांक 698 में नर बाघ का शव देखा गया। इसकी सूचना गश्ती दल के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों तक दी गई। जिसके बाद मौके पर क्षेत्र संचालक, उपसंचालक कोर, बफर मौकेे पर गए और घटना स्थल का मुआयना किया। बाघ का शव सड़ गल गया था। करीब 4 से 5 दिन पुराना शव हो चुका था। निरीक्षण में पाया कि मृत बाघ के सभी पंजे, नाखून व दांत सुरक्षित हैं। क्षेत्र संचालक ने मृत बाघ की उम्र 5-6 वर्ष बताई है।

शव को जलाकर किया नष्ट

दूसरे दिन 14फरवरी को नर बाघ का शव परीक्षण कराया गया। जिसमें एनटीसीए प्रोटोकाल के अनुसार कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ संदीप अग्रवाल व एनटीसीए के प्रतिनिधि श्रवणा गोस्वामी,सीडब्लूएलडब्लू के प्रतिनिधि आजिक्य, कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक उपस्थिति थे। शव परीक्षण सूक्ष्मता से किया गया। मृत बाघ के आवश्यक अंग को फोरेंसिक जांच हेतु रखे गए और शव का दाह संस्कार कर दिया गया।

मृत बाघ के शरीर में मिले चोट के निशान

क्षेत्र संचालक एसके सिंह के मुताबिक नर बाघ के शरीर में चोट के निशान मिले हैं। दांये पैर में केनाइन के निशान व पसली टूटी हुई मिली है। क्षेत्र संचालक ने बताया कि प्रथम द्ष्टया वयस्क बाघ के साथ आपसी लड़ाई के कारण इस बाघ की मौत प्रतीत हो रही है।

20 दिन में दूसरे बाघ की मौत

बतादें कि 26 जनवरी 2021 को खापा परिक्षेत्र के बम्हनी बीट में एक दो वर्षीय बाघिन की मौत हो गई थी। इस बाघिन की मौत सूअर का शिकार करने लगाए गए फंदे में फंसकर हुई थी। इस मामले में पार्क प्रबंधन के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। 20 दिन में कान्हा टाइगर रिजर्व में दूसरे बाघ की मौत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here