बालाघाट। जिले में वन्यप्राणियों की अधिकत्ता, उनकी जान की दुश्मन बन गई है। कभी शिकारी तो कभी हमले से वन्यजीवों की जान जा रही है।इसी बीच शनिवार को जिले के लामता सामान्य परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गुनाड़ी के एक खेत में, कुत्ते के काटने से एक एक सांभर के शावक की मौत हो गई।जिसका शव वनकर्मियों द्वारा बरामद कर पंचनामा सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही के बाद बरामद किया गया है।जिसका पोस्टमार्टम कराकर विधिवत अंतिम संस्कार कर विभाग द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी ग्रामीण ईश्वरीप्रसाद ऐड़े जब खेत की ओर गए तो, वहां उन्होंने सांभर के शावक को मृत हालत में देखा। जिसकी सूचना पंचायत सरपंच और वनविभाग को दी।उधर सूचना मिलने पर पहुँचे वन अमले ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराकर आगामी कार्यवाही को अंजाम दिया है।आपको बताते चले कि इसी परिक्षेत्र में बीते दिनो में संरक्षित वन्यजीवो की मौत ने परिक्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए है।
कुत्ते के दांतों के निशान शव पर मिले है-पटले
मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान पशु चिकित्सक डॉ. बादल पटले ने बताया कि सांभर शावक लगभग 8 माह का था। जिसके पीछे के हिस्सो में दांतो के निशान मिले है। जो संभवतः आवारा कुत्ते के काटने से दिखाई देते है, जिसके अंदरूनी हिस्से में भी चोट के निशान मिले है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही सांभर की मौत को लेकर स्पष्ट ओपिनियन सामने आ पाएगा।
मामले की जांच जारी है- रंगारे
वही वनपरिक्षेत्र अधिकारी डी.के. रंगारे ने बताया कि गुनाड़ी में हमें सांभर के शावक के मृत होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद यहां पहुंचकर शव बरामद कर पशु चिकित्सक से पीएम कराया गया है और एसओपी के तहत, शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। संभवतः आवारा कुत्तो के हमले से सांभर शावक की मौत हुई है।










































