बालाघाट/
हट्टा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित कोहकाडिबर बलवा कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरपंच लक्ष्मी लिल्हारे के पति पूर्व सरपंच आतिश लिल्हारे की हत्या की कोशिश के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए। 6 आरोपी फरार है ।जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार तीन आरोपी को बालाघाट की विद्वान अदालत में पेश कर दिया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।
घटना 7 अप्रैल की रात की है।जब गांव में एक शादी समारोह के दौरान जमुना प्रसाद बिरनवार के साथ मारपीट करने की सूचना मिलते ही आतिश लिल्हारे अपने साथी शिवचरण नगपुरे और विक्की पिछोड़े के साथ मौके पर पहुंचे थे और जमुना प्रसाद को सुरक्षित घर छोड़ने के बाद जब वे लौट रहे थे। तभी घात लगाए हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिये।हमलावरों ने लाठी और तलवार से ताबड़तोड़ हमला किये।जिसमें आतिश लिल्हारे और जमुना प्रसाद बिरनवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं शिवचरण नगपुरे और विक्की पिछोड़े को मामूली चोटें आईं।गंभीर रूप से घायल आतिश लिल्हारेऔर जमुना प्रसाद बिरनवार गोंदिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।
3 आरोपी गिरफ्तार-6 आरोपी फरार
हट्टा पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत 9 आरोपियों पर अपराध दर्ज किये थे। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए थे।हट्टा पुलिस द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल की जा रही थी। जांच पड़ताल के दौरान 16 अप्रैल को हट्टा पुलिस ने तीन आरोपी महेश पिता श्रीराम पिछोडे 32 वर्ष,राजेन्द्र पिता पीतमलाल मसकरे 35 वर्ष और सीताराम पिता सोहनलाल जामरे जाति मरार 37 वर्ष को गिरफ्तार कर बालाघाट की विद्वान अदालत में पेश कर दिये ।जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।
ये आरोपी है फरार
अब इस माम्मले चिमनलाल बिरनवार, राजू बिरनवार, गुड्डू बिरनवार, शेलेन्द्र मसकरे, सीताराम मसकरे, और योगेश बिसेन फरार है। जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर बालाघाट की अदालत में पेश कर दिया जाएगा। मामले की जांच पड़ताल थाना प्रभारी अविनाश सिंह राठौर द्वारा की जा रही है।इस मामले के सभी आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 191(2), 191(3), 190, 115(2) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।










































