क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात, वनडे सीरीज पर ऐसा फैसला, ये है भारत की ताकत

0

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे की तारीखों में सीधा टकराव देखने को मिल रहा है। आईपीएल का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में होना है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच 30 मई को रावलपिंडी में खेलना है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता के अनुसार, पैट कमिंस, ट्रैविस हेड और टिम डेविड जैसे दिग्गज खिलाड़ी अपनी आईपीएल टीमों के साथ रहेंगे जब तक कि उनका सफर टूर्नामेंट में खत्म नहीं हो जाता। ऑस्ट्रेलिया की टीम 23 मई को ही पाकिस्तान पहुंचने वाली है, लेकिन 15 प्रमुख खिलाड़ियों के आईपीएल में होने के कारण स्क्वाड काफी कमजोर नजर आ सकता है। कुल मिलकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है।

शेड्यूल का टकराव और खिलाड़ियों की अनुपलब्धता

आईपीएल का लीग स्टेज 24 मई को खत्म होगा और प्लेऑफ 26 मई से शुरू होंगे। रिकी पोंटिंग की कोचिंग वाली पंजाब किंग्स सहित कई ऐसी टीमें हैं जिनमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की भरमार है। यदि ये टीमें प्लेऑफ या फाइनल तक पहुंचती हैं, तो ऑस्ट्रेलिया के पास पाकिस्तान दौरे के पहले वनडे के लिए अपने नियमित कप्तान और स्टार बल्लेबाजों की सेवाएं नहीं होंगी। पीसीबी के लिए यह स्थिति निराशाजनक हो सकती है क्योंकि यह सीरीज भविष्य के आईसीसी टूर्नामेंट्स की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here