खत्म हुआ 142 साल का इंतजार, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इतिहास रचने उतरेगी भारतीय महिला टीम

0

लंदन: टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला टीम शुक्रवार से पहले टेस्ट में लॉर्ड्स पर इंग्लैंड का सामना करेगी तो उसका इरादा इस नाकामी से उबरने का होगा। टी20 विश्व कप से जल्दी बाहर होने के बाद भारत को टेस्ट मैच के लिये तैयारी का अधिक समय मिल गया। यह मैच ‘क्रिकेट का घर’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर पहले पुरुष टेस्ट के 142 साल बाद होगा।

लॉर्ड्स में पहली बार होगा विमेंस टेस्ट मैच का आयोजन

भारतीय टीम ने इससे पहले मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट खेला था। भारतीय टीम वोर्मस्ले क्रिकेट ग्राउंड पर अभ्यास कर रही है। मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि लॉर्ड्स पर पहली बार खेलने को लेकर टीम काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा,’यह लॉर्ड्स पर हमारा पहला टेस्ट है और मैं खुशकिस्मत हूं कि यह मौका मिला। मैं इस टेस्ट से जुड़े सभी लोगों को शुभकामना देता हूं । यह बड़ा मौका है और हम इसे लेकर उत्सुक हैं। किसी भी भारतीय क्रिकेटर के लिये टेस्ट मैच खेलना सपने जैसा है । मुझे यकीन है कि कल सफेद जर्सी पहनने वाली हर खिलाड़ी को गर्व होगा कि उन्हें लॉर्ड्स पर टेस्ट खेलने का मौका मिला।’

भारत का शानदार है इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में हुए टेस्ट में पारी की शुरूआत की थी और उन्हें ही यहां मौका मिलेगा। प्रिया पूनिया को चोटिल प्रतिका रावल की जगह दी गई है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया से दस विकेट से मिली हार में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले चार मैचों में से तीन जीते हैं और इंग्लैंड में अभी तक एक भी टेस्ट नहीं गंवाया है। भारत के लिये हरलीन देयोल, स्पिनर श्री चरणी और तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा को पदार्पण का मौका मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here