Sunny Deol to See As Lord Hanuman: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ के क्लाइमेक्स को मेकर्स ने भगवान हनुमान के किरदार में नजर आने वाले सनी देओल की झलक के साथ खत्म करने की बड़ी प्लानिंग की है।Sunny Deol to See As Lord Hanuman: रणबीर कपूर, यश और सई पल्लवी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिला। ट्रेलर में रणबीर कपूर, यश, सई पल्लवी, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल और विवेक ओबेरॉय की झलक देखने को मिली। इस ट्रेलर में सनी देओल रामभक्त हनुमान के रूप में कहीं नजर नहीं आए। ‘रामायण पार्ट 1′ में सनी देओल की एंट्री को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।’रामायण पार्ट 1’ के अंत में दिखेगी सनी पाजी की झलक
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक सनी देओल की एंट्री ‘रामायण पार्ट 1’ के लास्ट में होगी। मेकर्स ने ‘रामायण पार्ट 1′ के क्लाइमेक्स को रामभक्त हनुमान के रूप में नजर आने वाले सनी देओल की झलक के साथ ही पूरा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह सीन फिल्म का आखिरी सीन हो सकता है, जिसके बाद क्रेडिट्स शुरू होंगे। वहीं मेकर्स इसे मिड-क्रेडिट या पोस्ट-क्रेडिट सीन के तौर पर भी पेश कर सकते हैं। मेकर्स चाहते हैं कि इस मूवी को देखते हुए दर्शकों का उत्साह बना रहे’बाहुबली’ जैसा क्लिफहैंगर देने की तैयारी
‘रामायण पार्ट 1’ के लास्ट में सनी देओल को दिखाने का आइडिया ‘बाहुबली’ के फेमस क्लिफहैंगर जैसा बताया जा रहा है। ‘बाहुबली’ के पहले पार्ट के लास्ट में कटप्पा द्वारा बाहुबली को मारने का सवाल दर्शकों के बीच खूब चर्चा में रहा था। मेकर्स भी ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर भी लोगों के बीच ऐसा ही सस्पेंस क्रिएट करने वाले हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि उनका यह खास अपीयरेंस सिनेमाघरों में जबरदस्त रिएक्शन पैदा करेगा और दर्शक ‘रामायण पार्ट 2’ का बेसब्री से इंतजार करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि कुछ चुनिंदा लोगों को अप्रैल 2026 में अमेरिका के लास वेगास में आयोजित CinemaCon 2026 के दौरान ‘रामायण’ की स्पेशल फुटेज प्रेजेंटेशन में सनी देओल को भगवान हनुमान के रूप में देखने का मौका मिला था।









































