ग्लैमरस नहीं होगी Student Of The Year 3, कॉलेज लाइफ का काला सच दिखाएंगे Karan Johar

0

स्टूडेंट ऑफ द ईयर यूनिवर्स इतना ग्लैमरस है कि इसमें गरीबी का नाम-ओ-निशान नहीं है लेकिन पहली बार ये वर्ल्ड बदलने वाला है। करण जौहर ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 को डार्क बनाने का फैसला लिया है।करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर फ्रेंचाइजी जल्द ही वेब शो का रूप लेने वाली है और इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट एक ओटीटी शो के रूप में दर्शकों के सामने आएगा। करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर यूनिवर्स दर्शकों के बीच में अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए फेमस रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दफा करण जौहर इसे डार्क और थ्रिलर से भरपूर बनाने वाले हैं। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। असल में करण जौहर ने ये फैसला लिया है कि वो स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 में दर्शकों स्कूल डेज की डार्कर दुनिया दिखाएंगे, जिसे देखकर उनके रोंगटे खडे़ हो जाएंशनाया कपूर को दर्शकों ने 2026 में तू या मैं में देखा था और उनकी काफी तारीफ भी की। अब वो इसी तरह का रोल स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 में निभाने वाली हैं, जो ग्लैमरस ही नहीं बल्कि डार्क भी होगा। शनाया कपूर को लम्बे समय से एक अच्छे रोल की तलाश थी, जिसमें वो कुछ कमाल दिखा पाएं। करण जौहर ने आखिरकार उन्हें एक ऐसा प्रोजेक्ट दे ही दिया है, जिसमें वो दुनिया का दिल जीत लेंगी। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में बताया है, फिल्मकार रीमा माया को करण जौहर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 की जिम्मेदारी देंगे। वो इसे डायरेक्ट करेंगी और दर्शकों के सामने कुछ अलग पेश करेंगी। फिल्म का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है। इन दिनों मेकर्स इसकी कास्टिंग में लगे हुए हैं।Student Of The Year 3 में होगा शनाया का डबल रोल

इनसाइडर्स की मानें तो स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 में शनाया कपूर का डबल रोल होगा। करण जौहर ने रीमा माया के साथ मिलकर कुछ अलग करने की ठानी है, जिसके लिए शनाया को कड़ी मेहनत करनी होगी। ये सीरीज युवावर्ग को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी, जिसमें रीसेंट टाइम के कई सारे रिफरेंसेज होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here