ग्वालियर में मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला करीब 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई और हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह की धमकी देने लगी। घटना लगभग 3:30 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, महिला जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुंची थी और 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की मांग कर रही थी। मांग पूरी न होने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाइश के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस दौरान इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।










































