Mojtaba Khamenei Health: ईरान की राजनीति को लेकर इन दिनों कई तरह की खबरें और चर्चाएं सामने आ रही हैं, खासकर मोजतबा खामेनेई को लेकर। कुछ रिपोर्ट्स में उनके स्वास्थ्य और सार्वजनिक रूप से न दिखने को लेकर दावे किए जा रहे हैं। मोजतबा खामेनेई, ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे हैं और लंबे समय से देश की राजनीति में प्रभावशाली माने जाते हैं। हाल के समय में उनके सार्वजनिक रूप से सामने न आने की वजह से लोगों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वे स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और इलाज करा रहे हैं।
कुछ समय पहले अमेरिका और इजराइल के हमले में उनके पिता अली खामेनेई की मौत हो गई थी। उसी हमले में मोजतबा भी बुरी तरह घायल हो गए। न्यूयॉर्क टाइम्स की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, उनके एक पैर पर तीन बार ऑपरेशन हो चुके हैं। अब डॉक्टर नकली पैर (प्रोस्थेटिक लेग) लगाने की तैयारी कर रहे हैं। उनके एक हाथ की सर्जरी भी हो चुकी है। धीरे-धीरे उसमें सुधार हो रहा है, लेकिन अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुआ। सबसे बड़ी समस्या उनके चेहरे और होंठों की है। हमले में चेहरा और होंठ जल गए, जिससे बोलने में बहुत दिक्कत हो रही है।
ना कोई तस्वीर आई और ना ही कोई वीडियो
आगे प्लास्टिक सर्जरी की भी जरूरत पड़ सकती है। इसी वजह से वे कई दिनों से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं। न कोई तस्वीर आई है, न वीडियो और न ही उनकी आवाज सुनी गई है। वे सुरक्षित जगह पर छिपकर इलाज करा रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मानसिक रूप से वे पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हैं। वे फैसले लेने में सक्षम हैं, लेकिन शारीरिक हालत के कारण सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रह रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें अब कृत्रिम पैर की जरूरत पड़ सकती है।
जरूरी फैसले लेने में सक्षम
बताया जा रहा है कि उनकी हालत पहले से बेहतर हो रही है, लेकिन वे अभी भी पूरी तरह सक्रिय नहीं हैं। इन खबरों के बीच यह भी कहा जा रहा है कि उनकी शारीरिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे सीधे तौर पर राजनीतिक गतिविधियों में कम दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, यह भी बताया गया है कि वे मानसिक रूप से पूरी तरह सतर्क हैं और जरूरी फैसले लेने में सक्षम हैं। इसके बावजूद, उनकी गैर-मौजूदगी का असर ईरान (Iran political crisis) की सत्ता व्यवस्था पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है।










































