जबलपुर में काटी जा रही थीं चोरी की कार, कबाड़ भेजने की थी तैयारी… क्राइम ब्रांच ने रंगे हाथों पकड़ा

0

जबलपुर: शहर के अधारताल थाना अंतर्गत खजरी-खिरिया बायपास पर अवैध रूप से वाहनों को काटकर स्क्रैप बनाने वाले एक गिरोह का क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में वाहनों का कबाड़ जब्त किया है, जिसे चोरी-छिपे शहर से बाहर भेजने की तैयारी की जा रही थी।

छापेमारी में मिला कटा हुआ माल और इंजन

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि खजरी-खिरिया स्थित एक गैराज में अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। जब टीम ने दबिश दी, तो वहां एक इंडिका विस्टा कार आधी कटी हुई स्थिति में मिली, जिसके इंजन और अन्य कलपुर्जे अलग कर दिए गए थे। इसके अलावा, मौके पर खड़े एक ट्रक (DL-1 LR 9698) में भारी मात्रा में स्क्रैप लोड पाया गया। जांच के दौरान तीन अन्य वाहनों (MP 20 CA 6862, MP 20 FA 6828 और MP 20 F 6243) का कबाड़ भी बरामद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here