जयशंकर-रुबियो बातचीत पर घमासान, प्रियंका चतुर्वेदी ने ‘US वर्जन’ शेयर कर विदेश मंत्री पर कसा तंज

0

नई दिल्ली:ईरानी कच्चे तेल के आयात,अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर की अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ फोन पर बात हुई। दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत के बाद सामने आए दोनों नेताओं के बयानों में अंतर को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी कड़ी में पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी विदेश मंत्री जयशंकर पर तंज कसा है।

पूर्व शिवसेना सांसद ने किया पोस्ट

शिवसेना से पूर्व सांसद ने विदेश मंत्री का ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि हमारे FM के X पोस्ट से ऐसा लग रहा है जैसे मार्को रुबियो को खरी-खरी सुनाना हो। अब बातचीत का US वर्जन देखें उन्होंने (मार्को रुबियो) इस बात पर जोर दिया कि U.S. ब्लॉकेड का उल्लंघन और ईरानी तेल का गैर-कानूनी ट्रांसपोर्ट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से समझ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here