जानिए आप के CM कैंडिडेट भगवंत मान के बारे में, ऐसे बने कॉमेडियन से नेता

0

 पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आना शुरू हो गए हैं और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल कर रही है। पंजाब में आप को रुझान में 90 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 18 सीटें ही मिलती दिख रही है। पंजाब में चुनाव से पहले आप पार्टी ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद के कैंडिडेट के रूप में घोषित किया था। आपको बता दें कि भगवंत मान के आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के साथ ही पंजाब की राजनीति भी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई थी। अब भगवंत मान के समर्थक उन्हें पंजाब में लगातार मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर पेश करने की मांग कर रहे थे।

जानिए कौन है भगवंत मान

भगवंत मान को को आम आदमी पार्टी ने पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। भगवंत मान पंजाब से चुने गए आम आदमी पार्टी के एकमात्र लोकसभा सांसद हैं। भगवंत मान ने 2014 का लोकसभा चुनाव भी जीता था और उसके बाद भगवंत मान दूसरी बार भी लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे हैं।

सियासत के कारण परिवार ने छोड़ा था भगवंत मान का साथ

भगवंत मान ने एक बार इंटरव्यू के दौरान बताया था कि राजनीति में आने से बहुत कुछ खोना पड़ा। भगवंत मान का अपनी पत्नी से साल 2015 में ही तलाक हो गया था। कुछ समय तक वह बच्चों के संपर्क में रहे, लेकिन अब भगवंत मान कहते हैं कि बच्चे भी उनसे बात नहीं करते। भगवंत मान ने खुलासा किया था कि मैं अब अपने बच्चों से फोन पर भी बात नहीं करता। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मैं अपने परिवार को समय न दे पाऊं, जिसके चलते परिवार ने मुझसे दूरी बना ली है। भगवंत मान ने कहा था कि हमने आपसी सहमति से तलाक लिया था।

चुनाव जीतने के बाद बोले, पूरा पंजाब अब मेरा परिवार है

राजनीति में आने के बाद भगवंत मान काफी उत्साहित हैं और अब उनका कहना है कि कई सालों तक उन्होंने अपने बच्चों और पत्नी से फोन पर बात तक नहीं की। अब सब मुझसे अलग हो गए हैं और वे अब पंजाब को अपना पूरा परिवार मानते हैं।

कॉमेडियन के रूप में शुरू हुआ था करियर

भगवंत मान ने अपने करियर की शुरुआत एक कॉमेडियन के रूप में की थी। उन्होंने कई स्टेज शो और फिल्मों में काम करके नाम कमाया, लेकिन बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। भगवंत मान अब 48 साल के हैं और परिवार में एक लड़का और एक लड़की है, जो अब विदेश में रहते हैं। दोनों बच्चों ने विदेशी नागरिकता ले ली है।

भगवंत मान का विवादों से पुराना नाता

एक बार भगवंत मान पर शराब पीकर संसद पहुंचने का आरोप लगा था। इसी विवाद के चलते साल 2019 में भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी की जनसभा में शपथ ली थी कि वो फिर कभी शराब नहीं पीएंगे। भगवंत मान अपनी मां के साथ मंच पर आए और अपनी मां के सामने शपथ ली थी कि शराब पूरी तरह से छोड़ दी है और अब मैं इसे कभी नहीं छूऊंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here