ज्ञानेश कुमार के साथ कांग्रेस के बड़े नेता ने पोस्ट की तस्वीर, कांग्रेसियों ने उनके भोपाल से जाने का बाद जलाया पुतला

0

CEC Gyanesh Kumar News: कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल की तस्वीर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ आई है। यह तस्वीर तब सामने आई है, जब बुधवार की शाम कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या दो दिन तक उनके यहां रहने पर कांग्रेसियों को खबर नहीं लगी।

भोपाल: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने रिश्तेदार की शादी में भोपाल आए हुए थे। भोपाल में वह दो दिनों तक रहे। समारोह के दौरान एमपी के कई लोगों के साथ उनकी तस्वीरें आई हैं। वहीं, उनके जाने के बाद बुधवार की शाम कांग्रेस नेताओं ने भोपाल में उनका पुतला जलाया है।

विरोध के बीच सामने आई तस्वीर

दरअसल, कांग्रेस ने सीईसी का विरोध किया और भोपाल स्थित अपने मुख्यालय के बाहर उनका पुतला फूंका। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल ने अपने फेसबुक पेज पर एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर उस शादी समारोह की है, जहां ज्ञानेश कुमारआए थे। कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ खड़े हैं। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी हैं।

भोपाल में रहने पर कोई विरोध नहीं

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपेंद्र जैन के बेटे की शादी थी। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के वे रिश्तेदार हैं। उपेंद्र जैन अभी एमपी के डीजीपी के भी दावेदार बताए जाए हैं। ज्ञानेश कुमार इनके यहां दो दिन रहे लेकिन कांग्रेस ने कोई विरोध नहीं किया।

बुधवार की सुबह भोपाल से चले गए

बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह ज्ञानेश कुमार भोपाल से चले गए थे। उनके जाने के बाद शाम में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यहां रहने के दौरान क्यों नहीं किया। क्या उन्हें उनके भोपाल में होने की जानकारी नहीं थी।

शाम को अचानक रेस हुए नेता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह दावा किया जा रहा है कि कुछ वरिष्ठ नेता शाम को अचानक एक्टिव होते हैं। इसके बाद कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस के बाहर जमा होने लगे और आनन-फानन में ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया है।

वोट चोरी के खिलाफ निकाला मार्च

वहीं, कांग्रेस ने जबलपुर में आज वोट चोरी के खिलाफ मार्च निकाला है। यह मार्च संविधान दिवस के मौके पर निकाला गया है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सीईसी पर जमकर हमला बोला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here